देवघर। सारवां प्रखंड अंतर्गत ग्राम दुलीडीह में चल रहे अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, वन प्रमंडल पदाधिकारी देवघर के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी एस डी सिंह के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन कर भेजा गया, छापेमारी में आरामील, सहित चिरान लकड़ी, गोल लकड़ी, लकड़ी की भूसी इत्यादि जब्त की गई।
संचालनकर्ता का पता लगाया जा रहा है।
उपरोक्त कार्रवाई उप परिसर पदाधिकारी अमिष आशीष के नेतृत्व में की गई, टीम में मुख्य रूप से राजीव रंजन, विक्रमजीत सिंह,विकास यादव,और आशुतोष थे।


