जामताड़ा । दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर नाला विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता मनोज गोस्वामी ने समाजसेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने गरीब एवं विधवा महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद महिलाओं की मदद की। इस पहल से महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
इस अवसर पर मनोज गोस्वामी ने कहा कि दशहरा का पर्व हमें त्याग, साहस और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब हम समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटें। उन्होंने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। साड़ी प्राप्त करने वाली महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए मनोज गोस्वामी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बिंदापाथर मंडल के महामंत्री विक्रम सिंह, आईटी सेल के जिला सह-प्रभारी गौरांग सिंह, नवल हांसदा, प्रदीप हांसदा, प्रधान वास्की, सपन गोस्वामी, पवन गोस्वामी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
