साहिबगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वर्ण व्यवसायी गौतम कुमार स्वर्णकार से हुई लूट के मामले का सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त तीन दोपहिया वाहन भी बरामद किये गये हैं। चीते 24 मार्च की रात करीब 8:10 बजे राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट से आगे डेढ़गामा और गुन्नाफ्टाल के बीच एनएच-33 पर लूट की वारदात हुई थी। तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसायी का बैग लूट लिया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस
अधीक्षक साहिबगंज के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (रउढड) विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम विष्णु मंडल (32 वर्ष), साकिन कसवा
भागवत कुमार मंडल (25 वर्ष), साकिन नयाबस्ती, टेकबथान सिकेश कुमार (26 वर्ष), साकिन टेकबथान तीनों थाना राजमहल जिला साहिबगंज
कड़ाई से पूछताछ में खुला राज पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूट में प्रयुक्त एक नीली स्कूटी जेएच 18 एम-4281, एक
सफेद-काली अपाची जेएच 17 ए सी 4367 तथा एक काली-लाल पल्सर जेएच 18 ई 1786 बरामद की। राजमहल थाना में कांड संख्या 89/26 के तहत बीएनएच की धारा 310(2)/311 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी
इस सफल कार्रवाई में राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, सर्किल इंस्पेक्टर राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी सहित राधानगर, तीनपहाड़ और तालझारी थाना प्रभारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
