गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस…………..
गिरिडीह। झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार तड़के निधन हो गया। शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह स्थित मर्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड सरकार में नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री थे। वह गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे।
खास बात यह है कि निधन से एक दिन पहले यानी 5 सितंबर को ही वे शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। अस्पताल में अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी है।
