पलामू” गढ़वा-रेहला मुख्य पथ पर बेलचम्पा के पास हाईवा व स्कार्पियो में जोरदार टक्कर हो गयी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में स्कार्पियो पर सवार चार युवको की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। वही चालक स्कार्पियो में धक्का मरते हुए हाईवा लेकर पहरा हो गया। पुलिस चारो शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। आपको बताते चले कि एक स्कार्पियो में चार लोग सगाई समारोह से शमिल हो कर वापस घर लौट रहे थे। तभी बेलचम्पा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार हाईवा स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मरते हुये फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। और उसमें सवार चारो युवको की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। तथा स्थानीय लोगो की सहयोग व कटर मशीन की मदद से स्कार्पियो में फसे चारो मृतकों को बाहर निकल गया। मृतकों में पांडु थाना क्षेत्र के लवर पांडु गांव निवासी लखन पासवान की 30 वर्षीय पुत्र नरेंद्र कुमार पासवान व शम्भू पासवान के 28 वर्षीय पुत्र जितेंद्र पासवान तथा विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव निवासी मनोज पासवान के 20 वर्षीय पुत्र बादल पासवान व अशोक पासवान के 18 वर्षीय पुत्र विक्की पासवान का नाम शामिल है। सभी आपस मे रिश्तेदार है। सभी जितेंद्र पासवान के मौसेरी बहन की सगाई कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों की बयान के आधार पर फरार चालक व हाईवा की तलाश में जुट गई है।


