साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्या कांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की मुख्य आरोपी पिंकी बीबी उर्फ पिंकी बेसरा को मालदा के कलियाचक से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल वाहन को भी जब्त कर लिया है। पूरे मामले का सफल उद्भेदन बरहरवा थाना पुलिस टीम की सक्रिय कार्रवाई से संभव हो सका।
