साहिबगंज:-व्यवहार न्यायालय में उस समय अफरातफरी मच गई जब कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक अज्ञात आईडी से बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ।सूचना मिलते ही प्रशासन ने कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करा दिया।उपायुक्त हेमंत सती और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की सघन जांच शुरू कर दी गई।मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा और साहिबगंज एसडीपीओ किशोर तिर्की के नेतृत्व में सुरक्षा बलों द्वारा बम निरोधक दस्ता के साथ कोर्ट परिसर की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।उपायुक्त ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे यह धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ,जिसके बाद से मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जांच-पड़ताल जारी है।सुरक्षा के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

